Gorakhpur News: नौसढ़ उपकेंद्र का निर्माण शुरू, नगर निगम से मिली हरी झंडी
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। नौसढ़ क्षेत्र में नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। नगर निगम से हरी झंडी मिलने के बाद 6 करोड़ 41 लाख रुपये से उपकेंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। उपकेंद्र बनने से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। प्रस्तावित उपकेंद्र में 5-5 एमवीए क्षमता के दो पावर ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे। यहां बरहुआ बिजली घर से इनकमिंग बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसके लिए 42 लाख रुपये की लागत से 33 केवी की लाइन बनाई जाएगी। वहीं, उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति के लिए चार फीडर स्थापित किए जाएंगे। इन फीडरों को तैयार करने पर एक करोड़ 71 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।वर्जनविद्युत उपकेंद्र नौसढ़ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। उपकेंद्र में दो पावर ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.