Gorakhpur News: नौकायन रोड पर बेकाबू स्कार्पियो और कार डिवाइडर से टकराईं
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। नौकायन रोड पर सोमवार देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गईं। चंपा देवी पार्क के सामने स्कार्पियो रेलिंग तोड़ते हुए डिवाइडर पर चढ़ गई, जबकि कुछ देर बाद पैडलेगंज पुलिस चौकी के पास कार डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में जा घुसी। दोनों हादसों में कोई हताहत नहीं हुआ। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी आकाश निषाद स्कार्पियो से नौकायन की ओर से पैडलेगंज जा रहे थे। चंपा देवी पार्क के सामने वाहन करीब 10 से 15 मीटर तक रेलिंग तोड़ने के बाद रुका। इसके कुछ देर बाद बिलंदपुर निवासी रजत सिंह की कार भी डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गई। यह भी पढ़ें- Kanpur News: मुरे कंपनी पुल पर डिवाइडर से टकराई कार गनीमत रही कि सामने से कोई वाहन नहीं आ रहा था। हादसों से करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.