Gorakhpur News: नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: चिलुआताल। क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता ने पीपीगंज क्षेत्र के युवक पर नौकरी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विवाहिता ने पुलिस को बताया कि पीपीगंज थाना क्षेत्र के तुर्कवलिया निवासी सुदीप यादव ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह भी पढ़ें- ब्लैकमेल कर युवती का शारीरिक शोषण, अश्लील फोटो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.