Gorakhpur News: नैनो बबल तकनीक से रामगढ़झील में बढ़ेगी ऑक्सीजन
गोरखपुर, नवम्बर 5 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय रामगढ़झील के पानी को स्वच्छ और जलीय जीवों के अनुकूल बनाने के लिए अब अत्याधुनिक नैनो बबल तकनीक का इस्तेमाल होगा। झील में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने के लिए चार एयर नैनो बबल जनरेटर लगाए जाएंगे। इसके लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) रोपड़ के साथ जल्द समझौता करेगा। इस परियोजना पर 2.44 करोड़ रुपये खर्च होंगे। खास बात यह है कि इन उपकरणों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी आइआइटी रोपड़ की होगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: आधुनिक तकनीक से सुधारेंगे रामगढ़झील की सेहत झील के पानी में बढ़ेगी ऑक्सीजन प्रत्येक जनरेटर प्रति घंटे 300 से 500 घन मीटर पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ाने में सक्षम होगा। इससे झील के पानी की जैविक ऑक्सीजन मांग (बीओडी) और रासायनिक ऑ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.