गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। खगोल विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयासों और वैज्ञानिक जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए खगोलविद अमर पाल सिंह को नेशनल कलाम यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें 24 एवं 25 अक्तूबर को गुजरात के अंकलेश्वर में आयोजित 6वें भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 के दौरान दिया गया। इसका उद्देश्य विज्ञान, प्रौद्योगिकी, रचनात्मकता और नवाचार से जुड़ी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मंच प्रदान करना रहा। खगोलविद् अमर पाल सिंह ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि न होकर उन सभी की है जो विज्ञान में विश्वास रखते हैं और समाज में अपने अपने हिस्सों के प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से योगदान दे रहे हैं। यह आयोजन रमन साइंस एंड टेक्नोलॉजी फाउंडेशन, एपीजे अब्दुल कलाम नेशनल काउंसिल ऑ...