गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत के अंतर्गत गुरुवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने लोगों को नेत्र सुरक्षा एवं नेत्रदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर एसआईसी डॉ अशोक यादव व एमएस डॉ. बीएन शुक्ला उपस्थित रहे। नेत्ररोग जांच शिविर में बीआरडी मेडिकल कालेज के मानसिक रोग विभाग के सेमिनार कक्ष में डॉ पंकज सोनी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें नेत्र रोग जांच विभाग से डॉ. आशुतोष चौहान, डॉ. दीपक, डॉ. शाश्वत द्वारा 95 मरीजों का इलाज किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...