Gorakhpur News: नुक्कड़ नाटक 'नमो सेवा-अनकही कहानी' का मंचन
गोरखपुर, अक्टूबर 7 -- Gorakhpur News: गगहा हिन्दुस्तान संवाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को रघुराज सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज, गगहा तथा आदर्श इंटर कॉलेज, हाटा बाजार में नुक्कड़ नाटक 'नमो सेवा- अनकही कहानी' का मंचन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक सफर प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम संयोजक पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला कार्यसमिति सदस्य संतोष चंद व अवनीश पाण्डेय तथा सह संयोजक प्रकाश पांडेय रहे। गगहा में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला महामंत्री सबल सिंह रहे, जबकि आदर्श इंटर कॉलेज हाटा बाजार में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गगहा शिवाजी चंद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष पंकज सिंह ने की तथा संचालन मंडल महामंत्री विनय कुमार शुक्ल ने किया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: नमो सेवा अनकही कहानियां में हुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.