Gorakhpur News: नीम का पेड़ काटकर गिराया, विरोध पर धमकी
गोरखपुर, नवम्बर 3 -- Gorakhpur News: हरपुर-बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के रामपुर गांव में दरवाजे के सामने लगे हरे नीम के पेड़ को जबरन काटकर गिराने और विरोध करने पर धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता चन्द्रावती देवी पत्नी लालजी ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि मंगलवार देर शाम दोनों ने उनके दरवाजे के सामने लगे नीम के पेड़ को काटकर गिरा दिया। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान-माल की धमकी दी। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मुकदमे में सुलह न करने पर रात में पेड़ काटने का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.