गोरखपुर, जुलाई 3 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। माउंट लिट्रा जी स्कूल कुसम्ही क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए टी-20 रोमांचक मुकाबले में नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हॉक स्पोर्ट्स को 12 रनों से हराया। शुक्रवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीना थापा क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 152 रन बनाए। 152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हॉक स्पोर्ट्स ने 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 140 रन बनाए। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी कि तरफ से गेंदबाजी करते हुए कप्तान अनमोल सिंह ने 4 ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट लिया। नीना थापा क्रिकेट एकेडमी ने 12 रनों से मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच कप्तान अनमोल सिंह रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...