Gorakhpur News: निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 45 ग्रामीणों का हुआ परीक्षण
गोरखपुर, अक्टूबर 1 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। उन्नत भारत अभियान के तहत महाराणा प्रताप महाविद्यालय, जंगल धूसड़ के हिंदी विभाग की ओर से अधिगृहीत ग्राम बड़ी रेतवहिया में गुरुवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के साथ उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस मौके पर महायोगी गुरु गोरखनाथ चिकित्सालय के डॉ. अनिल जायसवाल, स्टाफ नर्स श्रीमती प्रियंका ने 45 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर की संयोजक एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. आरती सिंह ने ग्रामीणों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.