गोरखपुर, सितम्बर 10 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। विश्व फिजियो थेरेपी दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का पादरी बाजार स्थित डीके फिजियोथेरेपी एंड रिहैबिलिटेशन क्लिनिक में आयोजित किया गया। शिविर में गोरखपुर के अलावा कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज से भी आए मरीजों ने लाभ उठाया। सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. डीके दुबे ने बताया कि फ्री कैंप में विभिन्न प्रकार के हड्डी, जोड़ एवं नसों से संबंधित जरूरतमंद रोगियों का इलाज किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फिजियोथैरेपी प्रोफेशन के महत्व को समाज के हर तपके तक पहुंचाना है। कार्यक्रम में डॉ. राजेश शुक्ला, पंकज, अभिजीत, इमरान, आदित्य पांडे, प्रतिमा दुबे, अमर गुप्ता आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर कर्यक्रम क ा हुआ आयोजन यह भी पढ़ें- विश्व फिजियो...