गोरखपुर, अगस्त 9 -- Gorakhpur News: पीपीगंज/अकटहवा, हिन्दुस्तान टीम। पीपीगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में न्यायालय में विचाराधीन जमीन पर कब्जे और निर्माण का विरोध करने पर युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने लोहे की रॉड और सब्बल से हमला करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंगल कौड़िया भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर निवासी मो. वकील ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके घर के सामने स्थित खाली जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। आरोप है कि इसके बावजूद गांव के वलीउद्दीन और जलालुद्दीन उक्त जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर निर्माण करा रहे थे।मो. यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: दीवार चलाने का विरोध करने पर युवक की पिटाई, दो पर केस वकील के अनुसा...