Gorakhpur News: निर्माणाधीन 33 केवी लाइन से 1.97 लाख का तार चोरी
गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में निर्माणाधीन 33 केवी विद्युत लाइन से चोर करीब दो किलोमीटर डॉग कंडक्टर काटकर उठा ले गए। चोरी गए तार की कीमत 1,97,640 रुपये बताई गई है। अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विद्युत माध्यमिक कार्य उपखंड संतकबीरनगर में तैनात अवर अभियंता देवेंद्र प्रसाद पाण्डेय के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 के बिजनेस प्लान के तहत 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बढ़या ठाठर के लिए 33 केवी लाइन का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम बाने के आबादी क्षेत्र के पास मेसर्स एआरके इंजीनियरिंग, गोरखपुर की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि 23 जुलाई 2026 की रात चोरों ने निर्माणाधीन लाइन के खंभों पर खींचे गए करीब दो किलोमीटर डॉग कंडक्टर को काटकर चोरी कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.