Gorakhpur News: निर्माणाधीन मकान से मोबाइल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर, अगस्त 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखनाथ पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से दो मोबाइल चोरी करने के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी के दोनों मोबाइल बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में पीपीगंज तिहरा निवासी विशाल साहनी और बरगदवा निवासी प्रदीप भारती शामिल हैं। पुलिस के अनुसार 24 अगस्त को निर्माणाधीन मकान से दो मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिली थी। तहरीर के आधार पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल बरामद कर लिए। पुलिस के मुताबिक विशाल साहनी के खिलाफ गोरखनाथ और शाहपुर थाने में चोरी व बरामदगी से संबंधित पहले से तीन मुकदमे दर्ज हैं। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: केवाईसी का झांसा देकर मोबाइल उड़ाने वाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.