गोरखपुर, सितम्बर 2 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज। नगर पंचायत चौमुखा निवासी अमरेश विश्वकर्मा ने कुछ लोगों पर साजिश के तहत निर्माणाधीन मकान ध्वस्त करने और जानमाल की धमकी देने का आरोप लगाया है। बुधवार को थाना प्रभारी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि सुबह नौ बजे भूखंड पर निर्माण के दौरान लाठी-डंडे व कुदाल लेकर पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज करते हुए निर्माण गिरा दिया। विरोध पर धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...