Gorakhpur News: निर्माणाधीन दीवार और पिलर तोड़ने का आरोप
गोरखपुर, सितम्बर 22 -- Gorakhpur News: कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। बैजनाथपुर गांव निवासी राहुल यादव ने सड़क किनारे स्थित अपनी जमीन पर निर्माणाधीन दीवार और पिलर तोड़ने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राहुल के मुताबिक 18 सितंबर को जमीन की पैमाइश हुई थी। 20 सितंबर को वह निर्माण करा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान दयाराम, मिथिलेश देवी, संगीता देवी और श्रीकान्ता देवी ने मिलकर दीवार और पिलर तोड़ दिए। विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। दोबारा निर्माण करने पर गड़ासा से काटने की धमकी देने का भी आरोप है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.