गोरखपुर, अक्टूबर 29 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत बुधवार को रेलवे अधिकारी क्लब में सत्यनिष्ठा से समृद्धि विषय पर सतर्कता सेमिनार का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि महाप्रबन्धक उदय बोरवणकर ने कहा कि कार्यों में निर्णय लेने में देरी भ्रष्टाचार को जन्म देती है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी के साथ सेवा भाव से काम करने और पुरानी गलतियों को न दोहराने की अपील की। इस दौरान सतर्कता विभाग की वार्षिक पत्रिका शुचि दर्पण के 36वें संस्करण का विमोचन किया गया। महाप्रबन्धक ने कहा कि युवा अधिकारियों और पर्यवेक्षकों में सत्यनिष्ठा की भावना विकसित करना जरूरी है। तकनीक के बेहतर इस्तेमाल से पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Bareily News: चित्रकला के जरिये बच्चो...