Gorakhpur News: निदेशक ने परखी महिला अस्पताल की हकीकत
गोरखपुर, अगस्त 23 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। स्वास्थ्य सुविधाओं की हकीकत परखने के लिए रविवार की शाम स्वास्थ्य चिकित्सा एवं परिवार कल्याण के निदेशक डॉ. एनडी शर्मा महिला अस्पताल पहुंच गए। एसआईसी डॉ. अनिल कुमार झा के साथ कार्यालय में बैठक करने के बाद उन्होंने इमरजेंसी, पर्ची काउंटर, ड्रग काउंटर, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, ओटी, पीएनसी वार्ड, एसएनसीयू, पुरानी ओपीडी, अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी का निरीक्षण बारीकी से निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती प्रसव पीड़िता शकुंतला देवी व उनके तीमारदारों से भी उन्होंने यहां मौजूद सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। शकुंतला देवी के संतुष्टिजनक जवाब को सुनकर वह आगे बढ़ गए। इस दौरान महिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. अनिल कुमार झा, क्वालिटी मैनेजर डॉ. कमलेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.