Gorakhpur News: निगम कर्मचारियों को दी गई आयुर्वेद की जानकारी
गोरखपुर, सितम्बर 11 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। नगर निगम में अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में आयुर्वेद जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ दीपक गुप्ता, डॉ नवीन जायसवाल द्वारा निगम के कर्मचारियों को आयुर्वेद के विभिन्न विषयों के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें दिनचर्या, ऋतुचर्या, स्वास्थवृत्त तथा आयुर्वेद से संबंधित चिकित्सा पद्धतियों एवं स्वास्थ्य संरक्षण के उपायों के बारे जानकारी दी गई। इसके साथ ही योग प्रशिक्षक अभिषेक मिश्रा द्वारा योग व आहार-विहार के बारे में विस्तार से बताया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: ग्रामीणों को स्वस्थ जीवनशैली का पढ़ाया पाठ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.