गोरखपुर, जुलाई 30 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। कौव्वाबाग कॉलोनी में गुरुवार सुबह मार्निंग वॉक करने की गई लड़कियों ने निराश्रित गोवंश को नाले में गिरा देखा। उन्होंने इसकी सूचना नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी डॉ रोबिन चंद्रा को दी। डॉ चंद्रा ने काऊ कैचिंग टीम को मौके पर भेज कर निराश्रित गोवंश को नाले से रेस्क्यू कराया। सूचना देने वाली शिवांगी ने नगर निगम अधिकारियों से खुले नाले पर स्लैब डालने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Champawat News: टनकपुर में नव निर्मित गौशाला के संचालन की कवायद शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...