Gorakhpur News: नाले के किनारे गिरी गाय, जेसीबी से बाहर निकाला
गोरखपुर, नवम्बर 30 -- Gorakhpur News: पीपीगंज हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत पीपीगंज प्रशासन की लापरवाही के चलते खुले और निर्माणाधीन नाले पशुओं के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। नालों के किनारे मिट्टी भराई नहीं होने और खुले नालों पर स्लैब न रखे जाने से आए दिन पशुओं के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार को सुबह नगर पंचायत के वार्ड नंबर तीन स्थित बगहीभारी गांव के गोडवान टोले में निर्माणाधीन नाले के किनारे एक गाय गिरकर तड़पने लगी। स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन को सूचना दी। सूचना पर पहुंची नगर पंचायत की जेसीबी मशीन की मदद से काफी मशक्कत के बाद गाय को नाले से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक माह पूर्व नगर पंचायत के पशु बाजार के सामने बने न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.