Gorakhpur News: नाली की सफाई को लेकर विवाद, महिला को पीटा
गोरखपुर, अगस्त 19 -- Gorakhpur News: गोलाबाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के चक महेशपुर मल्लाह टोला में नाली की सफाई को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने घर में घुसकर महिला की पिटाई कर दी। पीड़िता विमला देवी पत्नी सतन साहनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 अगस्त को वह नाबदान की सफाई कर रही थीं। इसी दौरान आशा देवी, रणजीत साहनी, कबूतरा देवी और भोईल घर में घुस आए और लात-घूंसों व थप्पड़ों से पीट दिया। शोर सुनकर आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.