गोरखपुर, अगस्त 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के वार्ड संख्या चार मदन मोहन मालवीय नगर में शनिवार सुबह निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था की पोल खुल गई। नालियां, गलियां और खाली प्लॉट कूड़े से भरे मिले। नगर आयुक्त अजय जैन ने नाराजगी जताते हुए सफाई सुपरवाइजर और मुख्य सफाई निरीक्षक को प्रतिदिन पूरे वार्ड की समुचित सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। जोनल अधिकारी को पूरे वार्ड की बीट व्यवस्था तैयार कर नियमित सफाई कराने की सख्त हिदायत दी।

निरीक्षण विवरण शनिवार सुबह आठ बजे नगर आयुक्त ने वार्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान पार्षद राजा यादव, महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता अशोक भाटी, जोनल अधिकारी अनुष्का सिंह, अवर अभियंता अवनीश भारती, मुख्य सफाई निरीक्षक दिनेश विरौनिया समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आरसीसी ना...