Gorakhpur News: नायब तहसीलदार से नोकझोंक का विडियो वायरल
गोरखपुर, अक्टूबर 30 -- Gorakhpur News: भर्रोह, हिन्दुस्तान संवाद। गोला नगर पंचायत के बेवरी निवासी व भाजपा नेता राजकपूर सिंह ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर एक व्यक्ति द्वारा चकमार्ग पर किए जा रहे कब्जे का आरोप लगाया था। कथित तौर पर इसी मामले से संबंधित एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा नेता तहसील में तैनात नायब तहसीलदार से कब्जे को रोकवाने की मांग कर रहे हैं। हालांकि नायब तहसीलदार उन्हें एसडीएम व पुलिस के पास जाने को कह रहे हैं। दोनों पक्षों में नोकझोंक भी हो रही है। यद्यपि हिन्दुस्तान वायरल विडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। भाजपा नेता राजकपूर सिंह ने पत्रक देकर बताया कि बेवरी के अराजी नंबर 564 चकमार्ग को कुछ लोगों ने दिवाल चलाकर कब्जा कर लिया है। इससे रास्ता प्रभावित हो रहा है। ऐसी दशा में इस चकमार्ग का पैमाइश कराकर अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.