गोरखपुर, सितम्बर 10 -- Gorakhpur News: सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बारीगांव निवासी सूरज के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ थाना सिकरीगंज में केस दर्ज किया गया है। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार यादव की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...