गोरखपुर, सितम्बर 3 -- Gorakhpur News: कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक पर अपनी 14 वर्षीय बेटी से स्कूल आते-जाते समय छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में किशोरी के पिता ने बताया कि उनकी करीब 14 वर्षीय बेटी के साथ गांव का ही रविकांत यादव पिछले कुछ महीनों से स्कूल से आते-जाते समय छेड़छाड़ करता था। आरोप है कि शिकायतकर्ता ने रविकांत को समझाया-बुझाया, जिसके बाद कुछ दिनों तक उसने हरकत नहीं की। दो सितंबर को सुबह करीब 10 बजे रविकांत अपने साथी दीपक निवासी बड़ुआ, थाना कैम्पियरगंज के साथ उसके घर क...