Gorakhpur News: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, युवक पर केस
गोरखपुर, अगस्त 28 -- Gorakhpur News: खजनी, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की की मां ने गांव में रिश्तेदारी वाले एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। नामजद तहरीर के आधार पर पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण की धारा में केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता की मां ने 27 अगस्त को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक उनके गांव में रिश्तेदारी में आता है और उनकी बेटी से फोन पर बातचीत करता था। कई बार बातचीत करते पकड़े जाने पर उन्होंने बेटी को डांटकर उससे बात करने से मना किया था। महिला के मुताबिक, 26 अगस्त को उनकी बेटी बिना बताए घर से चली गई। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। शक होने पर आरोपी युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.