गोरखपुर, जुलाई 7 -- Gorakhpur News: बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली पुलिस ने 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने तथा परिजनों के साथ गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।थाना क्षेत्र की एक महिला ने तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री को सत्यनारायण की मड़ई गांव निवासी भीम बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। महिला के अनुसार, 1 जुलाई को उन्होंने आरोपी के मोबाइल पर संपर्क किया तो उसने बताया कि उनकी पुत्री स्नान कर रही है। इसके बाद आरोपी ने मोबाइल बंद कर लिया। आरोप है कि 4 जुलाई को जब वह आरोपी के घर बेटी के बारे में जानकारी लेने पहुंचीं तो उसने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया। थानाध्यक्ष ...