Gorakhpur News: नाती घर में रखा नकदी और जेवरात चोरी कर फरार केस दर्ज
गोरखपुर, सितम्बर 21 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टेकुआपति में नाना के घर से युवक नगदी समेत जेवर चुराकर फरार हो गया। नानी की तहरीर पर पुलिस के केस दर्ज कर जांच कर रही है। क्षेत्र के टेकुआपति निवासी फूलमती देवी पत्नी स्व रंगीले यादव 17 सितंबर की सुबह जोगिउसकोल दवा लेने गई थी। घर में मौजूद क्षेत्र के निरबरह निवासी रिश्ते में नाती घर में रखा नकदी, और जेवरात चोरी कर फरार हो गया। घर पहुंचने पर पीड़िता को जानकारी हुआ।पुलिस ने आरोपी तन्मय यादव उर्फ लालू के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: माचिस लेने के बहाने नगदी व पायल लेकर फरार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.