Gorakhpur News: नाटक के जरिए नशे के प्रति किया जागरूक
गोरखपुर, अगस्त 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ की ओर से परिसर में नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार की सुबह 9 बजे से सीएसए मैदान में लघु नाटिका का आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्वस्थ, अनुशासित एवं नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्वयंसेवकों ने नाटिका की संकल्पना, पटकथा लेखन, अभिनय, निर्देशन एवं मंच व्यवस्था का दायित्व पूरी निष्ठा से निभाया। कार्यक्रम में डॉ. सत्य प्रकाश यादव, डॉ. सत्य प्रकाश मौर्य, डॉ. रोहित बाबू आदि का विशेष योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.