गोरखपुर, अगस्त 18 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। नागपंचमी और सावन के तीसरे सोमवार पर शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महादेव झारखंडी मंदिर, मानसरोवर मंदिर, मुक्तेश्वरनाथ मंदिर समेत प्रमुख शिव मंदिरों में सुबह से ही भक्त जलाभिषेक और पूजन-अर्चन के लिए कतार में लगे रहे। मंदिरों में हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारे गूंजते रहे। सूर्यकुंड धाम में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव और अष्टनाग की पूजा कर जलाभिषेक किया। 126 लोगों ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। शाम को सरोवर पर भव्य मेला लगा। महिलाओं ने गुड़िया डालने और भाइयों ने गुड़िया पीटने की परंपरा निभाई। महाकाल की भस्म आरती और शिव महाआरती से धाम शिवमय हो उठा। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी आस्था, गूंजा हर-हर महादेव वहीं श्री बालाजी मंदिर म...