Gorakhpur News: नाई की दुकान पर युवक से मारपीट, नौ के खिलाफ मुकदमा
गोरखपुर, नवम्बर 29 -- Gorakhpur News: पीपीगंज। क्षेत्र के पट्टन उर्फ पलिया निवासी एक युवक को दाढ़ी-बाल बनवाने के दौरान हुए विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत सात अज्ञात युवकों के खिलाफ मारपीट, धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। अभिनव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भाई गौरव कुमार 27 नवंबर की सुबह करीब 9:30 बजे नयागांव चौराहे पर दाढ़ी-बाल बनवाने गया था। वहां नयागांव के कुछ युवक पहले अपनी बारी आने की जिद करने लगे। गौरव ने विरोध किया तो आरोपितों ने जातिसूचक गालियां देते हुए लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। आरोप है कि युवकों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने समीर, उसके भाई और सात अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.