Gorakhpur News: नवाचार और उद्यमिता युवाओं को नौकरी देने वाला बना सकती है: सीपी अग्रवाल
गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के संवाद भवन में गुरुवार को इनोवेशन डे के अवसर पर इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी) का उद्घाटन हुआ। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नवाचार और रचनात्मकता के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नए विचार विकसित करने, उन्हें व्यावहारिक रूप देने और उद्यमिता व स्टार्टअप के प्रति प्रोत्साहित करना था। मुख्य अतिथि गैलेंट ग्रुप के सीपी अग्रवाल ने कहा कि नवाचार और उद्यमिता युवाओं को नौकरी तलाशने वाले से नौकरी देने वाला बना सकती है। विद्यार्थियों को अपने विचारों पर भरोसा रखकर उन्हें धरातल पर उतारने का प्रयास करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि अमित बथवाल ने कहा कि हर बड़ा स्टार्टअप एक छोटे विचार से शुरू हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.