Gorakhpur News: नलकूप-ओवरहेड टैंक संचालन पर खर्च होंगे 2.23 करोड़
गोरखपुर, अगस्त 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम के जलकल विभाग ने शहर में स्थापित 171 ऑटोमाइज्ड (स्काडा) नलकूपों और ओवरहेड टैंकों के संचालन एवं कंप्लीट अनुरक्षण के लिए ई-निविदा आमंत्रित की है। इस काम की अनुमानित वार्षिक लागत 2.23 करोड़ रुपये रखी गई है। निविदा प्रक्रिया के जरिए चयनित संस्था को नलकूपों और ओवरहेड टैंकों के संचालन के साथ उनके रखरखाव की जिम्मेदारी पांच वर्षो के लिए मिलेगी। जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार के मुताबिक ऑटोमाइज्ड नलकूपों और ओवरहेड टैंकों के नियमित संचालन एवं अनुरक्षण से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: 15 मिनट में जलनिकासी की योजना, 14 साल से फाइलों में अटकी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.