Gorakhpur News: नया सवेरा क्षेत्र में लगेंगी चमकदार लाइट
गोरखपुर, जुलाई 26 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर विकास प्राधिकरण ने रामगढ़झील स्थित नया सवेरा फेज 01 और फेज 02 के अंधरे क्षेत्र में हाई-इंटेंसिटी एलईडी लाइटें लगाएगा। वाटर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स से नया सवेरा फेज-02 के करीब 250 मीटर तक अंधेरा रहता है। लेकिन यह हिस्सा शहीद अशफाक उल्ला खॉ प्राणि उद्यान से जुड़ा है, इसलिए इस हिस्से को जगमग बनाने के लिए वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) मांगा है। इसके अलावा पर्यटकों की सुरक्षा के लिए नया सवेरा फेज-01 की सीमा पर बोलार्ड बैरियर लगाए जाएंगे। इनके माध्यम से दोपहिया वाहनों का फेज-02 में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित होगा, जिससे पैदल भ्रमण करने वाले लोगों को सुरक्षित आवागमन मिल सकेगा। इस हिस्से में पर्यटकों के लिए बैटरी चालित कार्ट भी चलाया जाएगा। इसके लिए इच्छुक फर्मों से प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.