Gorakhpur News: नयनसर का पुराना टोल प्लाजा बना अराजक तत्वों का अड्डा
गोरखपुर, अक्टूबर 26 -- Gorakhpur News: पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर नयनसर स्थित पुराना टोल प्लाजा भवन इन दिनों अराजक तत्वों का ठिकाना बन गया है। भवन के 24 दरवाजे उखाड़ लिए गए हैं। छत पर गद्दे, शराब की बोतलें और इस्तेमाल किए गए व बिना इस्तेमाल किए गए निरोध मिले हैं। सुरक्षा और देखरेख के अभाव में भवन की स्थिति बदहाल हो गई है। स्थानीय लोगों ने यहां असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने की मांग की है। फरवरी में टोल प्लाजा जंगल कौड़िया स्थानांतरित होने के बाद पुराने भवन की निगरानी के लिए करीब एक महीने तक दो गार्ड तैनात किए गए थे। उनके हटने के बाद सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गई। स्थानीय नागरिक दयानंद, विनोद सिंह, अजय प्रताप और देवेंद्र के मुताबिक, भवन में सीसीटीवी कैमरे और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही यहां लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.