गोरखपुर, जुलाई 22 -- Gorakhpur News: बांसगांव,हिन्दुस्तान संवाद। आमी नदी से प्राप्त भगवान शिव की चांदी की प्रतिमा के लिए दुर्गा मंदिर प्रांगण के अंदर अलग मंदिर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत, ग्राम पंचायत तथा बांसगांव क्षेत्र के लोगों के जनसहयोग से यह निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वैदिक रीति-रिवाजों के साथ प्रतिमा की भव्य प्राण-प्रतिष्ठा कराई जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह 'बबलू' ने बताया कि आमी नदी से प्राप्त भगवान शिव की प्रतिमा को सुरक्षित एवं विधिवत स्थापित करने के उद्देश्य से दुर्गा मंदिर प्रांगण में अलग मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान शिव की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा धूमधाम से कराई जाएगी।गौरतलब है कि अधिक मास ...