गोरखपुर, अगस्त 6 -- Gorakhpur News: सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपही गांव में बुधवार रात एक 55 वर्षीय अधेड़ ने घर के सामने नीम के पेड़ पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले परिजनों ने उन्हें आमी नदी में डूबकर जान देने जाते समय बचाया था। गुरुवार सुबह शव पेड़ से लटका मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भरपही गांव निवासी बुद्धिराम (55) मजदूरी करते थे। परिजनों के मुताबिक वह शराब पीने के आदी थे। बुधवार शाम वह नशे में घर पहुंचे और परिजनों से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह घर से निकलकर आमी नदी की ओर जाने लगे। पीछे-पीछे पहुंचकर परिजनों ने उन्हें समझाकर घर ले आए। भोर में जब परिजन जागे तो बुद्धिराम का शव घर के सामने नीम के पेड़ से साड़ी के फंदे के सहारे लटका मिला। घटना से पत्...