Gorakhpur News: नगर पंचायत में पहले दिन 115 साइकिल का हुआ वितरण
गोरखपुर, जुलाई 24 -- Gorakhpur News: उरुवा बाजार/हिन्दुस्तान संवाद। उरुवा नगर पंचायत में गुरुवार को स्वास्तिया फाउंडेशन के तत्वावधान में पहले दिन छात्र छात्राओं और ग्रामीणों में 115 सायकिल का वितरण अध्यक्ष प्रतिनिधि सभासद नवीन उर्फ मुन्ना सिंह ने किया। इस बावत उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग के छात्र छात्राओं के लिए यह सायकिल वरदान साबित होगी। इसके लिए क्षेत्र के लोगों को रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पच्चीस सौ देकर सायकिल लेना होगा। अभी तक इस सायकिल के लिए 850 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इस अवसर पर रविन्द्र पांडेय, शिवरतन भारती, प्रवीण उर्फ टुन्ना सिंह, मंजीत सिंह, सुनील सिंह, सर्वेश मिश्र, संजय मल्ल, गणेश सिंह, वेदप्रकाश सिंह, राजेश यादव, महेंद्र तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Mau News: मंत्री एके शर्मा की पहल पर 50 फीसदी छूट पर सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.