गोरखपुर, जुलाई 2 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम गोरखपुर के महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अनुमति से नगर आयुक्त अजय जैन नगर निगम सदन की 19वीं बैठक शुक्रवार की सुबह 11 बजे नवनिर्मित नगर निगम सदन हाल में बैठक होगी। बैठक में पूर्व पार्षद पुष्पा देवी के 19 जून को हुए आकस्मिक निधन पर शोक प्रस्ताव लाया जाएगा। बैठक को लेकर सभी विभागाध्यक्षों को निर्धारित समय पर उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रभारी अधिकारी (मुख्यालय) और कार्यालय अधीक्षक को सदन की बैठक की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...