गोरखपुर, अक्टूबर 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। राजीव दत्त पाण्डेय महानगर के सात रैन बसेरों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी अब नगर निगम संभाल सकता है। इनमें साफ-सफाई, बिजली-पानी, जरूरी मरम्मत और सुरक्षा की व्यवस्था के साथ अन्य संचालन संबंधी खर्च भी नगर निगम वहन करेगा। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) के तहत संचालित रैन बसेरों की व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए यह प्रस्ताव नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में रखा जाएगा।

रैन बसेरों की जिम्मेदारी पर होगा विचार 16 अक्तूबर शुक्रवार को होने वाली बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी मिली तो निराश्रित, बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए संचालित इन आश्रय स्थलों के रखरखाव की जिम्मेदारी स्पष्ट हो जाएगी। कार्यकारिणी समिति की 16वीं बैठक शुक्रवार को दोपहर 01 बजे नगर निगम के नवनिर्मित भवन के कॉन्...