Gorakhpur News: नगर निगम के गेट में लगा लोहे का फाटक रस्सी के सहारे
गोरखपुर, अक्टूबर 27 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। महानगर के 80 वार्डों में विकास और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी संभाल रहा नगर निगम का मुख्य प्रवेश द्वारा में लगा लोहे का टनों वजनी फाटक जर्जर हालत में है। लोहे के भारी फाटक के एक हिस्से को रस्सी से बांधकर रखा गया है। हालांकि, गेट मजबूत है लेकिन फाटक जर्जर होने के कारण खतरनाक स्थिति में है। नगर निगम परिसर में अधिकारियों, कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की आवाजाही रहती है। ऐसे में गेट की मरम्मत और रखरखाव पर ध्यान देना जरूरी है। निगम के अपने मुख्य प्रवेश द्वार की जर्जर हालत रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। मुख्य अभियंता अमित शर्मा ने कहा कि वे मंगलवार को स्वयं ही निरीक्षण करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.