गोरखपुर, जुलाई 15 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम सदन की 21 वीं बैठक 16 जुलाई गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे नगर निगम के नवनिर्मित सदन हाल में आयोजित होगी। इसमें छह नए सदस्यों का चुनाव होगा। भाजपा जहां 5 नए सदस्यों को कार्यकारिणी में भेजने की तैयारी में है। वहीं सपा की तरफ से एक सदस्य कार्यकारिणी में पहुंच सकता है। उपसभापति भी कार्यकारिणी से बाहर होंगे ऐसे में नए चेहरे को लेकर जोड़तोड़ अधिक है। नगर आयुक्त अजय जैन ने महापौर डॉ मंगलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर पदेन सदस्यों, पार्षदों एवं नामित पार्षदों को सूचना जारी कर दी है। इसके साथ कार्यकारिणी चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार कार्यकारिणी समिति के सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्वाह्न 11:30 बजे से 12:30 बजे तक चलेगी। इसके बाद 12:30 ब...