गोरखपुर, जुलाई 16 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम सदन की 21वीं बैठक गुरुवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में होगी। बैठक में कार्यकारिणी समिति के छह नए सदस्यों का चुनाव कराया जाएगा। इनमें पांच सदस्य भाजपा और एक सदस्य समाजवादी पार्टी से होगा। दोनों दलों में नामों पर सहमति बनने के बाद चुनाव सर्वसम्मति से होने की संभावना है। बैठक सुबह 11 बजे नगर निगम के नवनिर्मित सदन हाल में होगी。

नगर निगम की वर्तमान कार्यकारिणी नगर निगम की वर्तमान कार्यकारिणी में महापौर के अलावा उपसभापति पवन कुमार त्रिपाठी, श्रवण पटेल, ऋषि मोहन वर्मा, रमेश यादव, छोटेलाल गुप्ता, सरोज पासवान, जिलाउल इस्लाम, अशोक कुमार मिश्र, रामगति निषाद, पूनम सिंह, मीरा यादव और रंजुला यादव सदस्य हैं। कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा के उपसभापति पवन कुमार त्र...