गोरखपुर, जुलाई 20 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय नगर निगम गोरखपुर में उपसभापति का चुनाव जुलाई के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है। 36 वर्षों में इस पद पर अब तक किसी दलित जनप्रतिनिधि को मौका नहीं मिला है। ऐसे में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी संगठन सामाजिक संतुलन साधने के तहत दलित प्रतिनिधित्व पर मंथन कर रहा है। संख्या बल के अभाव में समाजवादी पार्टी पहले ही दौड़ से बाहर है।

उपसभापति चुनाव की समयसीमा नगर निगम गोरखपुर में उपसभापति पद का चुनाव 5 अगस्त तक हो जाना चाहिए लेकिन जुलाई के अंतिम सप्ताह में कराने की योजना है। इसे लेकर निगम सदन के भीतर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। पिछले 36 वर्षों में इस पद के लिए 19 बार चुनाव हो चुका है, लेकिन अब तक किसी दलित पार्षद को उपसभापति बनने का अवसर नहीं मिला है। हाल ...