Gorakhpur News: नगर आयुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
गोरखपुर, जुलाई 14 -- Gorakhpur News: गोरखपुर। नगर निगम में मंगलवार को आयोजित संभव दिवस में नगर आयुक्त के समक्ष लोगों ने गृहकर, सड़क निर्माण व मरम्मत, अतिक्रमण, जलापूर्ति तथा अन्य समस्याओं को रखा। नगर आयुक्त व अपर नगर आयुक्त ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई में नगर आयुक्त के साथ मुख्य अभियंता, सभी जोनल अधिकारी, महाप्रबंधक (जलकल), मुख्य कर निर्धारण अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.