Gorakhpur News: नगरीय शासन का सीधा संबंध नागरिकों के दैनिक जीवन से
गोरखपुर, अक्टूबर 9 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। दिग्विजयनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग और प्रजा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को 'भारत में नगरीय शासन की स्थिति एवं सर्वोत्तम कार्यप्रणाली' विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों को नगरीय निकायों की संरचना, संवैधानिक अधिकारों, कार्यप्रणाली और शहरी विकास की चुनौतियों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में वैष्णवी मिश्रा और कार्तिकेय ने नगरीय शासन की अवधारणा और उसके महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि नगरीय शासन का सीधा संबंध नागरिकों के दैनिक जीवन से है। जलापूर्ति, स्वच्छता, सड़क, परिवहन, पर्यावरण संरक्षण और शहरी विकास जैसी सुविधाएं प्रभावी नगरीय प्रशासन पर निर्भर करती हैं।
नगरीय निकायों का संवैधानिक ढांचा और चुनौतियां वक्ताओं ने कहा कि 7...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.