गोरखपुर, नवम्बर 30 -- Gorakhpur News: पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल इलाके के नकहा ओवरब्रिज पर रविवार शाम तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार बी-फार्मा के छात्र की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के शिवपुर सहबाजगंज निवासी युवराज सिंह उर्फ क्रिशू (20) बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा था। उसके पिता नागेंद्र सिंह घर पर किराने की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम करीब चार बजे युवराज बाइक से बरगदवा स्थित अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। इसी दौरान नकहा ओवरब्रिज के बीचों-बीच तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवराज की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। उधर, युवराज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो ग...