Gorakhpur News: नकब काटकर चोरी, 40 हजार नकद समेत सामान ले गए चोर
गोरखपुर, अगस्त 25 -- Gorakhpur News: गगहा, हिन्दुस्तान संवाद। गगहा थाना क्षेत्र के हटवा गांव में सोमवार रात चोरों ने घर की पिछली दीवार में नकब काटकर करीब 40 हजार रुपये नकद समेत सामान चोरी कर लिया। हटवा निवासी राजेश प्रताप सिंह के घर में चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और एक बॉक्स, दो ट्रॉली बैग तथा एक अन्य बैग लेकर फरार हो गए। राजेश प्रताप सिंह घर के बाहर स्थित बैठका में सोते हैं। उनकी चार पुत्रियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। दो छोटी पुत्रियां घर के आगे वाले कमरे में सो रही थीं। इसी दौरान चोरों ने पीछे से नकब काटकर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गगहा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि चोर कुछ सामान पास के खेत में फेंक गए थे। पुल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.