Gorakhpur News: नए साल पर बिछिया के उपभोक्तओं को मिलेगी उपकेंद्र की सौगात
गोरखपुर, अक्टूबर 22 -- Gorakhpur News: गोरखपुर, निज संवाददाता। बिजली निगम बिछिया के लोगों को नए साल पर नए बिजली उपकेंद्र की सौगात देने की तैयारी में है। नंदानगर क्षेत्र के पवन विहार कॉलोनी के पास प्रस्तावित बिछिया उपकेंद्र का सिविल वर्क शुरू हो गया है। इसके पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य कराया जाएगा। बिजली निगम के अभियंताओं को उम्मीद है कि जनवरी तक उपकेंद्र को चालू कर दिया जाएगा। इसके शुरू होने से बिछिया के लोगों के साथ ही मोहद्दीपुर और शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को भी बिजली कटौती और ओवरलोडिंग से होने वाले फाल्ट से राहत मिलने की उम्मीद है। दरअसल, बिछिया में नए उपकेंद्र के निर्माण के लिए पिछले पांच वर्षों से भूमि की तलाश की जा रही थी। बीते मई माह में इसके लिए भूमि आवंटित हो गई थी। जिसके बाद बिजली निगम ने उप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.